मार्च 17, 2026 12:48 अपराह्न

printer

सांख्यिकी मंत्रालय कल से पटना में सतत विकास लक्ष्यों की निगरानी पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित करेगा

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय कल से पटना में सतत विकास लक्ष्यों की निगरानी रूपरेखा, पर्यावरण लेखा संकलन और लैंगिक सांख्यिकी पर दो दिन की क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन करेगा। मंत्रालय ने बताया कि इसका आयोजन बिहार सरकार द्वारा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्देश्य – सतत विकास लक्ष्य, पर्यावरण और लैंगिक समानता है। कार्यशाला का पहले दिन सतत विकास लक्ष्यों और लैंगिक सांख्यिकी पर और दूसरे दिन पर्यावरणीय पहलुओं के महत्व पर चर्चा होगी।