अक्टूबर 13, 2025 9:25 अपराह्न

printer

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय 2026 फरवरी में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण आयोजित करेगा

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय अगले वर्ष फरवरी में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण आयोजित करेगा। मंत्रालय ने एक तकनीकी विशेषज्ञ समूह का गठन किया है। तकनीकी विशेषज्ञ समूह की सिफारिशों के अनुसार, प्रश्नावली की स्पष्टता, बोधगम्यता, व्याख्यात्मकता और स्वीकार्यता का मूल्यांकन करने के लिए इस वर्ष अगस्त में सर्वेक्षण के प्रारूप कार्यक्रम का एक पूर्व-परीक्षण किया गया था। मंत्रालय ने बताया कि प्राप्‍त सुझावों से सर्वेक्षण की गुणवत्ता, व्यापकता और नीतिगत प्रासंगिकता को बढ़ाने में मदद मिलेगी।