जुलाई 24, 2025 10:34 अपराह्न

printer

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025 जारी की

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज शाम नई दिल्ली में राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025 का अनावरण किया। इस अवसर पर बोलते हुए, श्री शाह ने कहा कि यह नीति विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

उन्होंने कहा कि इस नीति का उद्देश्य जमीनी स्तर पर एक रोडमैप तैयार करके सहकारिता के माध्यम से समृद्धि के दृष्टिकोण को साकार करना है। श्री शाह ने कहा कि सरकार ने 2027 तक देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025 के कार्यान्वयन के लिए पूरी तरह तैयार है।