दिसम्बर 7, 2025 7:42 अपराह्न

printer

सशस्त्र सेना झंडा दिवस समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हुईं शामिल, वीर सैनिकों और बलिदानियों को नमन

 

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, वायु सेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने कहा कि यह दिवस उन अनगिनत त्यागों की याद दिलाता है जिनके कारण देशवासी सुरक्षित और स्वतंत्र जीवन जी रहे हैं। मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में समर्पित वीर सैनिकों, वीर बलिदानियों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

 

समारोह में मुख्यमंत्री ने शौर्य और विशिष्ट सेवा पदक से अलंकृत वीर सशस्त्र बल कर्मियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही, उन्होंने सशस्त्र बलों के कल्याण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले दस विशिष्ट नागरिकों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने अपने कार्य से सैन्य परिवारों के प्रति संवेदनशीलता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की मिसाल प्रस्तुत की।