सितम्बर 30, 2025 9:27 अपराह्न

printer

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाएं महानिदेशालय ने आज नई दिल्ली में मंत्रालय की महिला कर्मचारियों के लिए स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाएं महानिदेशालय ने आज नई दिल्ली में मंत्रालय की महिला कर्मचारियों के लिए स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्त्री रोग और प्रजनन स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, निद्रा और शिशु स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य संबंधी चर्चाओं में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशक सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने परिवारों और समुदायों के निर्माण में महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की केंद्रीय भूमिका का उल्‍लेख किया। सुश्री सरीन ने स्वस्थ और समृद्ध भविष्य के लिए कार्य और दैनिक जीवन के बीच बेहतर संतुलन की दिशा में सामूहिक प्रयासों का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय के विभिन्न विभागों की 100 से अधिक महिला कर्मचारियों ने भाग लिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला