अगस्त 21, 2025 2:31 अपराह्न

printer

सलीमा टेटे बनीं भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान

अनुभवी मिडफील्डर सलीमा टेटे को आज चीन के हांगचाओ में 5 से 14 सितंबर तक होने वाले एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान नियुक्त किया गया है।

इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को 2026 के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ-एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा।

भारत को पूल बी में रखा गया है। पूल बी में भारत का सामना जापान, थाईलैंड और सिंगापुर से होगा। टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगी, उसके बाद 6 सितंबर को जापान से भिड़ेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला