फ़रवरी 18, 2026 7:28 पूर्वाह्न

printer

सर्वोच्च न्यायालय आज ईडी की याचिका पर करेगा सुनवाई, आई-पैक तलाशी मामले में ममता बनर्जी और बंगाल सरकार पर हस्तक्षेप का आरोप

सर्वोच्‍च न्‍यायालय आज प्रवर्तन निदेशालय-ईडी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करेगा। इसमें आरोप लगाया गया है कि केंद्रीय एजेंसी द्वारा कोलकाता स्थित राजनीतिक परामर्श फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी- आई-पैक के कार्यालय और उसके सह-संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर हाल ही में की गई तलाशी के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हस्तक्षेप किया था। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति के.वी. विश्वनाथन की पीठ के समक्ष होगी। वरिष्ठ अधिवक्ता के अस्वस्थ होने के कारण पिछले सप्ताह सुनवाई स्थगित कर दी गई थी।