जनवरी 20, 2026 7:02 पूर्वाह्न

printer

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने हवाई किरायों में होने वाली अप्रत्‍याशित वृद्धि पर चिंता जताई

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने हवाई किरायों में होने वाली अप्रत्‍याशित वृद्धि पर चिंता जताई है। न्‍यायमूर्ति विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए विमानन कंपनियों द्वारा हवाई किराये में की गई अत्यधिक बढ़ोतरी को यात्रियों का शोषण बताया। न्‍यायपीठ ने केंद्र सरकार और नागर विमानन महानिदेशालय से इस संबंध में जवाब दाखिल करने को कहा है। निजी विमानन कंपनियों के किराये और अन्य शुल्कों में होने वाली अप्रत्याशित वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए नियामक दिशानिर्देशों हेतु जनहित याचिका दायर की गई थी। अगली सुनवाई 23 फरवरी को होगी।