मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 22, 2023 7:34 अपराह्न | UTTAR PRADESH HEADLIES | UTTAR PRADESH NEWS | सर्वोच

printer

सर्वोच्च न्यायालय ने मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद के वैज्ञानिक सर्वेक्षण की मांग करने वाली याचिका पर विचार करने से इन्कार कर दिया

सर्वोच्च न्यायालय ने मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद के वैज्ञानिक सर्वेक्षण की मांग करने वाली याचिका पर विचार करने से इन्कार कर दिया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट की ओर से दाखिल की गयी इस याचिका में शाही ईदगाह मस्जिद के वैज्ञानिक सर्वे की मांग की गयी थी। इससे पूर्व जुलाई में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शाही ईदगाह मस्जिद के वैज्ञानिक सर्वे की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट ने उच्च न्यायालय के फैसले को सर्वाेच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।