फ़रवरी 14, 2026 7:30 अपराह्न

printer

सर्वोच्च न्यायालय ने अधिवक्ताओं को 20 फरवरी तक एआई समिट में वर्चुअल रूप से शामिल होने की अनुमति दी

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले एआई इम्पैक्ट शिखर सम्‍मेलन के दौरान अधिवक्‍ताओं को 20 फरवरी तक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित होने की अनुमति दे दी है। यह निर्णय यातायात जाम की आशंका को देखते हुए लिया गया है।

सर्वोच्‍च न्‍यायालय अधिवक्‍ता संघ के अनुरोध पर अधिवक्ताओं को वर्चुअल माध्‍यम से उपस्थिति की अनुमति दी गई है। न्‍यायालय ने कहा कि वर्चुअल उपस्थिति वैकल्पिक होगी और इस अवधि के दौरान सभी पीठ हाइब्रिड मोड में कार्य करेंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला