मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 16, 2025 10:08 अपराह्न

printer

सर्वेश कुशारे टोक्यो में ऊंची कूद स्पर्धा में रहे छठे स्थान पर

सर्वेश कुशारे टोक्यो में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की ऊंची कूद स्पर्धा के फाइनल में आज अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छठे स्थान पर रहे। पेरिस ओलंपिक खेल चुके 30 वर्षीय कुशारे विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई करने वाले भारत के पहले ऊंची कूद के खिलाड़ी हैं। फाइनल में उन्होंने 2 दशमलव दो-आठ मीटर का अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

 

    प्रतियोगिता में न्यूजीलैंड के हामिश केर ने 2 दशमलव तीन-छह मीटर के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता। वहीं कोरिया के सेंगह्योक वू दूसरे स्थान पर रहे जबकि चेक गणराज्य के यान स्टेफेला ने तीसरा स्थान हासिल किया।