फ़रवरी 9, 2026 6:27 पूर्वाह्न

printer

सर्विसेज ने केरल को 1-0 से हराकर 79वीं संतोष ट्रॉफी जीती

असम के ढाकुआखाना स्टेडियम में सर्विसेज ने केरल को 1-0 से हराकर 79वीं नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप संतोष ट्रॉफी जीत ली। यह सर्विसेज का आठवां संतोष ट्रॉफी खिताब है।

मैच का एकमात्र गोल एक्स्ट्रा टाइम के 109वें मिनट में हुआ जब स्ट्राइकर अभिषेक पवार ने शुभम राणा के एक अच्छे क्रॉस पर गोल कर दिया।

केरल ने आखिरी मिनटों में काफी कोशिश की लेकिन कप्तान और गोलकीपर गगनदीप सिंह ने डिफेंस को संभालकर बढ़त बनाए रखी।