मई 27, 2025 2:36 अपराह्न

printer

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप : गुलवीर सिंह ने दौड़ में स्वर्ण और सर्विन सेबेस्टियन ने रेस वॉक में कांस्य पदक जीता

भारत के गुलवीर सिंह ने दक्षिण कोरिया के गुमी में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की दस हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत लिया है। गुलवीर ने 28 मिनट 38.63 सेकंड का समय लेकर शीर्ष स्थान प्राप्‍त किया।

    इससे पहले, सर्विन सेबेस्टियन ने चैंपियनशिप में कांस्‍य पदक जीतकर पदक तालिका में भारत का खाता खोला था। सर्विन ने पुरुषों की 20 किलोमीटर पैदलचाल स्पर्धा में 1 घंटा 21 मिनट और 13.6 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया। चीन के वांग झाओझाओ ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि जापान के केंटो योशिकावा को रजत पदक मिला। प्रतियोगिता में एक अन्य भारतीय एथलीट अमित पांचवें नम्‍बर पर रहे।