मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 23, 2024 7:48 पूर्वाह्न

printer

सर्बिया में हजारों लोगों ने सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन किया

सर्बिया में लगभग 29 हजार लोगों ने कल बेलग्रेड में सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित भीड़ नोवी सैड में एक रेलवे स्टेशन की छत गिरने से 15 लोगों की मौत पर विरोध प्रदर्शन कर रही थी। इस घटना को लेकर पिछले सात सप्ताह से छिटपुट प्रदर्शन हो रहे थे। 

 

प्रदर्शनकारियों ने इस घटना के लिए भ्रष्टाचार और खराब निर्माण को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण में लापरवाही का आरोप लगाया। चीनी कंपनियों ने हाल में दो बार इसका  नवीनीकरण किया था।

 

इस विरोध प्रदर्शन को सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के नेतृत्व के लिए एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला