जनवरी 18, 2026 11:44 पूर्वाह्न

printer

सर्बिया के में हजारों लोगों ने राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के खिलाफ निकाली रैली

सर्बिया के नोवी सैड में हजारों लोगों ने राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। नवम्‍बर 2024 में रेलवे स्टेशन ढ़हने से 16 लोगों की मृत्‍यु होने के बाद लोग प्रदर्शन करते हुए सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं।

प्रदर्शनकारी विद्यार्थी शीघ्र चुनाव कराने, भ्रष्टाचार का अंत करने और अधिकारियों की संपत्ति की जांच कराने की मांग भी कर रहे।  वहीं राष्‍ट्रपति वुसिक ने शीघ्र चुनाव कराने की मांग को खारिज करते हुए विद्यार्थियों पर पश्चिमी देशों के आदेशों का पालन करने का आरोप लगाया है। जबकि आलोचकों का कहना है कि उनकी सरकार ने लोकतांत्रिक स्वतंत्रता को सीमित करते हुए रूस और चीन के साथ संबंध मजबूत किए हैं।