अक्टूबर 20, 2024 9:44 अपराह्न

printer

सरायकेला खरसावां जिले में मादक पदार्थों और नशाखोरी के विरुद्ध पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है

सरायकेला खरसावां जिले में मादक पदार्थों और नशाखोरी के विरुद्ध पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने बताया कि अभियान के तहत गम्हरिया थाना क्षेत्र के कमलपुर में छापामारी की गई।

 

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान 436 लीटर अवैध नकली अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है।