अगस्त 5, 2025 12:13 अपराह्न

printer

सरायकेला-खरसावां जिले में अपहरण के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत कमालपुर गांव में ईंट भट्टा व्यवसायी के पुत्र के अपहरण मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत के निर्देश पर गठित एसआईटी ने छापेमारी कर इनकी गिरफ्तारी की और आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल और छह गोली बरामद की गई है।