मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 6, 2023 8:26 अपराह्न | Jharkhand | रांची

printer

सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में 2 से 8 अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है

सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में 2 से 8 अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को जंगली जानवरों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस क्रम में आज माकुलाकोचा चेक नाका में हथिनी रजनी का 14वां जन्मदिन मनाया गया। दलमा पश्चिमी के रेंजर दिनेश चंद्रा ने बताया कि वन विभाग द्वारा लोगों को ये संदेश दिया जा रहा है कि जानवर भी पृथ्वी के लिए महत्वपूर्ण हैं। जानवरों का महत्व बताने के लिए स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की मौजूदगी में उनका जन्मदिन मनाया जाता है।