मई 19, 2024 7:32 अपराह्न

printer

सरगुजा जिला प्रशासन के प्रयास से कर्नाटक में बंधक बनाए गए मैनपाट के चार ग्रामीणों की हुई घर वापसी

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला प्रशासन के प्रयास से कर्नाटक में बंधक बनाए गए मैनपाट के चार ग्रामीणों की सकुशल घर वापसी हो गई है। गौरतलब है कि ये चारों ग्रामीण कर्नाटक के कुसल नगर बेला कुपा में मजदूर के रूप में काम कर रहे थे, जहां ठेकेदार ने इन्हें बंधक बनाकर रखा हुआ था। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर विलास भोसकर ने पुलिस प्रशासन को मजदूरों की घर वापसी कराने के निर्देश दिए। पुलिस की टीम ने बेलाकुपा पहुंचकर मैनपाट के मजदूरों से संपर्क किया और उनकी वापसी सुनिश्चित की। इन ग्रामीणों को मैनपाट का एक व्यक्ति ज्यादा मजदूरी दिलाने के नाम पर अपने साथ कर्नाटक ले गया था, लेकिन वहां इन्हें बहुत कम पैसे दिए जा रहे थे और घर लौटने भी नहीं दिया जा रहा था।