ब्रिटेन की संसद ने हाउस ऑफ लॉर्ड्स से शेष वंशानुगत सांसदों को हटाने के विधेयक को मंजूरी दे दी है। इससे कुलीन वर्ग को जन्म से ही उच्च सदन में सीट प्राप्त करने वाली सदियों पुरानी व्यवस्था का अंत हो गया है। सरकार ने कहा है कि उच्च सदन में सदस्यता जन्म के आधार पर सुनिश्चित नहीं होनी चाहिए। हाउस ऑफ लॉर्ड्स ने कल शाम वंशानुगत पीयर्स विधेयक पारित किया। इसके साथ ही 25 वर्ष पहले शुरू किए गए सुधार और प्रधानमंत्री कीर स्टारमर सरकार के उच्च सदन के आधुनिकीकरण का प्रमुख वादा पूरा हो गया है। ब्रिटिश संसद के ऊपरी सदन में कुल 800 सदस्य हैं। इनमें से अधिकांश को प्रधानमंत्री राजनीतिक दलों या एक स्वतंत्र आयोग की सलाह पर आजीवन नियुक्त करते हैं। इनमें चर्च ऑफ इंग्लैंड के बिशप भी शामिल हैं।
News On AIR | मार्च 11, 2026 6:22 अपराह्न
ब्रिटेन की संसद ने हाउस ऑफ लॉर्ड्स से शेष वंशानुगत सांसदों को हटाने के विधेयक को मंजूरी दी