मार्च 7, 2026 8:08 पूर्वाह्न

printer

सरकार ने समाचार चैनलों की TRP को चार सप्ताह के लिए निलंबित किया

सरकार ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) को समाचार चैनलों की टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (TRP) को चार सप्ताह के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिये हैं।  

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के निर्देश के अनुसार कुछ समाचार चैनल इस्राएल-ईरान संघर्ष के बीच अनावश्यक सनसनीखेज और अटकलबाजी वाली सामग्री प्रदर्शित कर रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की कवरेज से लोगों में दहशत फैल सकती है। निलंबन चार सप्ताह तक या अगले आदेश तक लागू रहेगा।