जून 14, 2024 6:04 अपराह्न

printer

सरकार वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी का 10वां दौर शुरू करेगी

 

सरकार वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी का 10वां दौर शुरू करेगी। इस दौर में 62 ब्लॉक पेश किये जाने की उम्मीद है। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी अगले सप्ताह के दौरान वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी का शुभारंभ करेंगे।

कोयला मंत्रालय के अनुसार वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी 2020 में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई थी। तब से, मंत्रालय ने पिछले नौ दौर के दौरान एक सौ सात कोयला ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी की है। अब तक 11 वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक चालू हो चुके हैं।