मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 28, 2025 7:19 अपराह्न

printer

सरकार, राष्ट्र की सुरक्षा के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं से वैज्ञानिक सोच विकसित करने और देश में उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धी बुनियादी ढांचे का सर्वोत्तम उपयोग करके अग्रणी प्रौद्योगिकियों में उत्कृष्टता हासिल करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार, राष्ट्र की सुरक्षा के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। रक्षा मंत्री ने हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में आज दो दिवसीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी महाकुंभ, विज्ञान वैभव-2025 का उद्घाटन किया। श्री राजनाथ ने कहा कि विज्ञान के अनुप्रयोग की मानव जाति के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि विज्ञान में प्रगतिशील विकास आर्थिक विकास में एक प्रमुख कारक है। रक्षा मंत्री ने युवा पीढ़ी को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए आवश्यक स्वस्थ वैज्ञानिक व्‍यवस्‍था पर बल दिया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला