हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एक बयान में कहा कि सरकार पर सवाल उठने से पहले भारतीय जनता पार्टी को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार को तोड़ने की साजिश रचने वाले भाजपा के नेता जनता को यह बताएं कि आखिर साजिश क्यों रची गई?
उन्होंने कहा कि भाजपा के जो नेता शपथ लेने की जल्दबाजी में थे। वह बताएं कि आखिर शपथ क्यों नहीं हो पाई? उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पर भाजपा ने चुनाव थोपे और जनता ने भाजपा को पूरी तरह से रिजेक्ट किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ जो वायदे किये हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को मजबूत बनाने के लिए काम किया जा रहा है, विकास को आगे बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि भाजपा ने लगातार सरकार तोड़ने के सपने देखे और यह सपना ही रह गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कई विधायकों को पूर्व विधायक करके घर बिठा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने नेताओं को पीछे हटाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने दल बदल, धनबल की राजनीति को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार हिमाचल के हित के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर सरकार काम कर रही है और जनता को सुविधा देना जनता के काम प्राथमिकता पर करना यह हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाने के लिए सबसे सख्त कार्रवाई हो रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं भी किसी भी प्रकार के माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को फ्री हैंड कार्रवाही के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पेंशन मिल गई है, महिलाओं को ₹1500 मिल रहे हैं,युवाओं को रोजगार दे रहे है,पुराने परिणाम भी निकाल रजे है और जनता से किया वायदा पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ख़्सियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के अंदर अनेक ग्रुप बन गए हैं, भाजपा में विद्रोह की चिंगारी छूट रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने ही नेताओं का सामना नहीं कर पा रही है। भाजपा के नेता लगातार भाजपा पर ही सवाल उठा रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह भाजपा के अंदरुनी बातें हैं, लेकिन प्रदेश के हित को सुरक्षित रखने का काम कांग्रेस कर रही है, जनता को बेहतर शासन देना हमारा फर्ज है और हम विकास से परिपूर्ण जनता की सेवा का शासन दे रहे हैं।