सरकार ने दो सौ 42 अवैध सट्टेबाजी और जुआ वेबसाइटों के लिंक ब्लॉक कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, ऑनलाइन जुआ अधिनियम पारित होने के बाद से अब तक सात हजार आठ सौ से अधिक अवैध सट्टेबाजी और जुआ वेबसाइटों को बंद किया जा चुका है और प्रवर्तन कार्रवाइयों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सूत्रों ने बताया कि आज की कार्रवाई उपयोगकर्ताओं, विशेष रूप से युवाओं की सुरक्षा और अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ प्लेटफार्मों से होने वाले वित्तीय और सामाजिक नुकसान को रोकने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Site Admin | जनवरी 16, 2026 9:25 अपराह्न
सरकार ने 242 अवैध सट्टेबाजी और जुआ वेबसाइटों के लिंक को ब्लॉक किया