केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने आज कहा कि सरकार ने 2031 तक 10 अरब डॉलर के हथकरघा निर्यात का लक्ष्य रखा है। नई दिल्ली में राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम -एनएचडीसी के 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्री सिंह ने आजीविका को बनाए रखने और स्वदेशी उत्पादन प्रणालियों को बढ़ावा देने में हथकरघा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का हथकरघा क्षेत्र वैश्विक आंदोलन में बदल रहा है।
श्री सिंह ने घरेलू विनिर्माण को मजबूत करने और नागरिकों को स्वदेशी वस्त्रों का समर्थन देने के लिए प्रोत्साहित करने के सरकार के दृष्टिकोण को दोहराया। इस अवसर पर श्री सिंह ने विशेष हथकरघा प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया, जो अगले महीने की 2 तारीख तक चलेगी।
उन्होंने एनएचडीसी की भविष्य की पहलों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बुनकर समुदाय को सशक्त बनाने में निगम के निरंतर प्रयासों की सराहना की।