फ़रवरी 8, 2026 6:13 अपराह्न

printer

सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे भ्रामक वीडियो का किया खंडन

सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे उस वीडियो का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया है कि भारत-अमरीका व्यापार समझौता भारतीय किसानों को नुकसान पहुंचाएगा। पत्र सूचना कार्यालय  की तथ्य जांच इकाई ने कहा है कि यह दावा भ्रामक है। उसने यह भी कहा है कि एआई द्वारा निर्मित यह वीडियो भ्रम फैलाने के इरादे से प्रसारित किया जा रहा है।
 
सरकार ने स्पष्ट किया कि भारत-अमरीका व्यापार समझौते में देश के कृषि और दुग्ध उत्पादन क्षेत्रों पर कोई समझौता नहीं किया गया है। सरकार ने यह भी बताया कि सभी प्रमुख फसलों, प्रमुख अनाजों, फलों और दुग्ध उत्पादों को संरक्षित किया गया है और किसी भी क्षेत्र में ऐसा कोई बाजार नहीं खोला गया है जिससे किसानों को नुकसान हो। पत्र सूचना कार्यालय  ने सटीक जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने का नागरिकों से आग्रह किया है।
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला