फ़रवरी 5, 2026 9:03 अपराह्न

printer

सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले वीडियो का किया खंडन

सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के उस वीडियो को खारिज किया है, जिसमें यह दावा किया गया है कि सरकार आधार-कार्ड पर नि:शुल्‍क एक तोला सोना देगी। पत्र सूचना कार्यालय-पीआइबी की तथ्‍य जांच इकाई ने बताया कि यह वीडियो फर्जी है। इस वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्‍यम से बनाया गया है। पी आई बी ने स्‍पष्‍ट किया है कि केंद्र सरकार ने इस तरह की कोई घोषणा नहीं की है। ब्‍यूरो ने नागरिकों को आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित विभाग से इस सूचना की सच्‍चाई की जांच करने की सलाह दी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला