जनवरी 23, 2026 9:42 अपराह्न

printer

सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे डिजिटल संपादित वीडियो का किया खंडन

सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक डिजिटली संपादित वीडियो का खंडन किया है। इसमें झूठा दावा किया गया है कि भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि भारत गजा शांति बोर्ड में पाकिस्तान को शामिल किए जाने का विरोध कर रहा है।

पत्र सूचना कार्यालय की फैक्ट चेक इकाई ने कहा कि यह वीडियो डीपफेक है और पाकिस्तानी प्रचार हैंडल्स द्वारा लोगों को गुमराह करने और गलत सूचना फैलाने के उद्देश्य से प्रसारित किया जा रहा है। कार्यालय ने बताया कि जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और वीडियो में किए गए दावे पूरी तरह से झूठे हैं।