सरकार ने सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून अधिवेशन से पहले कल सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक के दौरान सरकार संसद के दोनों सदनों में सुगम कामकाज सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगेगी।
मॉनसून अधिवेशन 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा और पारित कराए जाने की उम्मीद है।