जुलाई 15, 2024 8:56 अपराह्न

printer

सरकार ने सभी विमानों और विमान के कलपुर्जों पर 5% की एक समान आई जी एस टी दर लागू की

 

 

    सरकार ने आज से सभी विमानों और विमान के कलपुर्जों पर 5 प्रतिशत की एक समान इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज – आई जी एस टी दर लागू कर दी है। नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा है कि पहले विमान कलपुर्जों पर पांच, बारह, अठारह और 28 प्रतिशत की अलग-अलग जीएसटी दर लागू थीं जिससे परेशानी हो रही थी। उन्होंने कहा कि नई नीति इन असमानताओं को खत्म करेगी, कर संरचना को सरल बनाएगी और एम आर ओ क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देगी।

    श्री नायडू ने यह भी कहा कि सरकार का दृष्टिकोण भारत को एक अग्रणी विमानन केंद्र में बदलना है। उन्होंने कहा कि भारतीय एमआरओ उद्योग के 2030 तक चार अरब डॉलर का उद्योग बनने का अनुमान है।

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि समान पांच प्रतिशत आईजीएसटी दर का उद्देश्य परिचालन लागत को कम करना, कर क्रेडिट मुद्दों को हल करना और निवेश आकर्षित करना है। मंत्रालय ने इस कदम पर विश्वास व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि इससे भारतीय एमआरओ क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मकता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, नवाचार और दक्षता को बढ़ावा मिलेगा और एक मजबूत और कुशल विमानन क्षेत्र का निर्माण होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला