नवम्बर 20, 2024 5:36 अपराह्न

printer

सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले इस महीने की 24 तारीख को सर्वदलीय बैठक बुलाई है

सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले इस महीने की 24 तारीख को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे।

    बैठक में सरकार सत्र के दौरान लोकसभा और राज्‍यसभा का सुचारू कामकाज सुनिश्वित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों का सहयोग मांगेगी।
    संसद का शीतकालीन सत्र इस महीने की 25 तारीख से आरंभ होगा और 20 दिसम्‍बर तक चलेगा।  26 नवम्‍बर को संविधान दिवस के उपलक्ष में संसद की कोई बैठक नहीं होगी।