सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण किसी निवेश योजना को बढावा दे रही हैं। पत्र सूचना कार्यालय- की तथ्य जांच इकाई ने बताया कि यह दावा फर्जी है और वायरल वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई से बनाया गया है। कार्यालय ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे वित्तीय दावों की पुष्टि हमेशा सरकारी पोर्टल या रिजर्व बैंक जैसे नियामक निकायों के माध्यम से ही करें। सरकार ने नागरिकों से यह भी अपील की है कि वे संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और कभी भी अपुष्ट प्लेटफार्मों पर बैंकिंग या ओटीपी विवरण साझा न करें।
Site Admin | जनवरी 7, 2026 6:03 अपराह्न
सरकार ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के निवेश योजना को बढावा दे रही वायरल वीडियो का खंडन किया