सरकार ने वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह के एक कथित एआई-जनरेटेड वीडियो के दावों का खंडन किया है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जाँच इकाई ने कहा है कि यह वीडियो फ़र्ज़ी है और इसमें छेड़छाड़ की गई है। वायुसेना प्रमुख ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। एआई-जनरेटेड ये वीडियो लोगों में दहशत फैलाने और गुमराह करने के लिए फैलाए जा रहे हैं।
Site Admin | अक्टूबर 4, 2025 9:20 पूर्वाह्न
सरकार ने वायुसेना प्रमुख का एआई-जनरेटेड वीडियो फ़र्ज़ी बताया