सरकार ने आज वस्त्र केंद्रित अनुसंधान, मूल्यांकन, निगरानी, परियोजना और स्टार्ट-अप (टेक्स-रैम्प्स) योजना को मंज़ूरी दी है। वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि टेक्स-रैम्प्स योजना में भारत के वस्त्र क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए अनुसंधान, डेटा और नवाचार एक साथ काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह योजना भारत को विश्व में स्थिरता, प्रौद्योगिकी और प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनाएगा। वस्त्र मंत्रालय ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 से वित्त वर्ष 2030-31 तक कुल 35 करोड़ रुपये के परिव्यय की यह योजना आगामी वित्त आयोग चक्र के अनुरूप है।