सरकार ने वर्ष 2026 के लिये 131 पद्म अलंकरणों की घोषणा की है। इनमें 5 पद्मविभूषण, 13 पद्म भूषण और 13 पद्मश्री पुरस्कार हैं। अलंकृत किये जाने वालो में 19 महिलाएं हैं। 16 लोगों को मरणोपरांत ये सम्मान दिये जा रहे हैं। अभिनेता धर्मेन्द्र और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जायेगा।
पद्म भूषण पाने वालों में प्रमुख हैं -उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कल्लिपट्टी रामासामी पलनीसामी, गायिका अलका याज्ञनिक और मलयाली अभिनेता ममूटी। एड गुरु पीयूष पांडेय, राजनेता शिबुसोरेन और विजय कुमार मल्होत्रा को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जायेगा।
पद्मश्री अलंकरण कला, समाज सेवा, औषधि, कृषि, साहित्य, शिक्षा और खेल क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। पद्मश्री से सम्मानित किये जाने वाले 113 लोगों में खेल जगत से क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा, प्रवीण कुमार और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमन प्रीत कौर, बलदेव सिंह, के. पजनीवेल और सविता पुनिया शामिल हैं।