लोगों की व्यक्तिगत डिजिटल गतिविधि, ऑनलाइन खर्च या जीवनशैली से जुड़ी जानकारी आयकर विभाग द्वारा ट्रैक किए जाने संबंधी दावा करने वाली एक पोस्ट का सरकार ने खंडन किया है।
पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने बताया कि किसी व्यक्ति की डिजिटल या ऑनलाइन गतिविधि की निगरानी के लिए आयकर विभाग ने कोई तंत्र नहीं बनाया है। इकाई ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के दावे झूठे और भ्रामक हैं। सरकार ने नागरिकों से इस प्रकार की गलत सूचना से सजग रहने और तथ्यों पर विश्वास करने से पहले उनकी जांच करने का आग्रह किया है।