सरकार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक डिजिटल रूप से छेड़छाड़ किए गए वीडियो का खंडन किया है। सरकार ने कहा है कि इसे पाकिस्तानी दुष्प्रचार खातों द्वारा ऑनलाइन प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें भारत और तालिबान के बारे में उनके झूठे बयानों को दर्शाया गया है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट किया कि रक्षा मंत्री ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। तथ्य जांच इकाई ने बताया कि मूल, बिना संपादित वीडियो नागपुर में मध्यम क्षमता गोला बारूद सुविधा के उद्घाटन समारोह में श्री सिंह के भाषण का है। सरकार ने नागरिकों से इस तरह के भ्रामक सूचना अभियानों के प्रति सतर्क रहने और प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने का आग्रह किया है।
Site Admin | जनवरी 21, 2026 9:42 अपराह्न
सरकार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक डिजिटल रूप से छेड़छाड़ किए गए वीडियो का खंडन किया