सरकार ने यूट्यूब पर प्रसारित एक वीडियो का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया है कि सरकार पीएम लैपटॉप योजना 2026 के तहत सभी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप या 25 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने बताया कि वीडियो में किया गया दावा फर्जी है। इकाई ने बताया कि केंद्र सरकार वर्तमान में ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है। इकाई ने यह भी कहा कि योजनाओं के बारे में प्रामाणिक जानकारी के लिए myscheme.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं।
News On AIR | मार्च 14, 2026 2:06 अपराह्न
सरकार ने मुफ्त लैपटॉप योजना का दावा करने वाले एक वीडियो का खंडन किया