सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही उस पोस्ट का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि मणिपुर के स्वतंत्रता सेनानियों ने मणिपुर स्थित भारतीय वायु सेना केन्द्र से एक हेलीकॉप्टर पर कब्जा कर लिया है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने इसे फर्जी बताया और स्पष्ट किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। इकाई ने कहा कि भारतीय वायु सेना के जवानों के डर के मारे भाग जाने का दावा पूरी तरह से झूठा और भ्रामक है। इकाई ने लोगों से अपुष्ट जानकारी साझा करने से बचने और प्रामाणिक अपडेट के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने का आग्रह किया है।
News On AIR | फ़रवरी 18, 2026 9:48 अपराह्न | Government refutes fake claim of capture of Indian Air Force helicopter in Manipur
सरकार ने मणिपुर में भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर पर कब्जे के फर्जी दावे का खंडन किया