सरकार ने भारत-आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्रभाव शिखर सम्मेलन 2026 के अंतर्गत तीन वैश्विक प्रभाव चुनौतियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसकी कुल पुरस्कार राशि पाँच करोड़ 85 लाख रुपये है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस वर्ष सितंबर में वैश्विक प्रभाव चुनौतियों के लिए आवेदनों की घोषणा की थी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है।
वैश्विक प्रभाव चुनौतियाँ समावेशी, दयित्वपूर्ण और बडे पैमाने पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस नवाचार को गति देने के लिए डिज़ाइन की गई हैं। आवेदन आधिकारिक पोर्टल -डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट इम्पैक्ट डॉट इंडियाएआई डॉट जीओवी डॉट आईएन (www.impact.indiaai.gov.in) के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं। चयनित नवाचारों को अगले वर्ष 19 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली में भारत-आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्रभाव शिखर सम्मेलन 2026 में प्रदर्शित किया जाएगा।