मार्च 14, 2026 6:03 अपराह्न

printer

सरकार ने भारतीय तेल टैंकर पर ईरान के हमले के वायरल वीडियो का किया खंडन

सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया है कि ईरान ने एक भारतीय तेल टैंकर पर भारी हमला किया है। पत्र सूचना कार्यालय -पीआईबी की तथ्‍य जांच ईकाई ने बताया कि यह वीडियो फर्जी और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से बनाया गया है। कार्यालय ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस तरह की भ्रामक सामग्री पर विश्वास नहीं करें और किसी भी जानकारी को विश्वसनीय स्रोतों से सत्यापित करने के बाद ही उसे साझा करें। कार्यालय ने लोगों को परामर्श दिया है कि वे किसी भी संदिग्ध सामग्री की सूचना +91 8799711259 पर संपर्क करके या factcheck@pib.gov.in पर ईमेल भेजकर दें।