अप्रैल 7, 2025 8:43 अपराह्न

printer

सरकार ने बालिकाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी है- केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन

केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने कहा कि सरकार ने बालिकाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी है, क्योंकि वे बड़े स्तर पर राष्ट्र के विकास में योगदान दे रही हैं। चेन्नई में एक महिला कॉलेज के वार्षिक दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्‍होंने ने कहा कि भारत की नर्सों को दुनिया भर में व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है और उनका सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने रक्षा बलों के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करने में महिलाओं को प्राथमिकता और अवसर प्रदान किए हैं। श्री मुरुगन ने कहा कि राजनीति में भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सरकार ने सफलतापूर्वक लागू किया है। उन्‍होंने महिलाओं को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में कदम रखने और नए उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि भारत निश्चित रूप से 2047 में विकसित भारत के मार्ग पर है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला