सरकार ने बताया है कि अब तक 87 करोड़ 30 लाख महिलाओं में सर्विकल कैंसर की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कैंसर से निपटने के लिए 14 वर्ष तक की लड़कियों के लिए सरकारी केंद्रों में देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। श्री जाधव ने कहा कि ये अभियान आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल और सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में चल रहा है।
News On AIR | मार्च 10, 2026 2:30 अपराह्न
सरकार ने बताया कि अब तक 87 करोड़ 30 लाख महिलाओं में सर्विकल कैंसर की जांच की जा चुकी है