मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 28, 2024 5:18 अपराह्न

printer

सरकार ने बताया, इजरायल में 32 हजार भारतीय श्रमिक, 12 हजार अक्टूबर 2023 के बाद पहुंचे

सरकार ने कहा है कि इजरायल में करीब 32 हजार भारतीय श्रमिक हैं। इनमें से करीब 12 हजार श्रमिक अक्टूबर 2023 के बाद पश्चिम एशियाई देश चले गए। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि पिछले साल नवंबर में हस्ताक्षरित द्विपक्षीय रूपरेखा समझौते के तहत इस साल 6 हजार 3 सौ 65 भारतीय इजरायल गए। उन्होंने बताया कि बाकी लोग निजी चैनलों के जरिए गए। राज्य मंत्री ने यह भी बताया कि द्विपक्षीय समझौते और निजी चैनलों दोनों के तहत गए श्रमिकों में से करीब दो सौ बीस भारतीय श्रमिक कौशल बेमेल और भाषा संबंधी बाधाओं के कारण भारत लौट आए हैं।