सरकार ने प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर छूट को अक्टूबर 2027 तक बढ़ा दिया है। इस संबंध में राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को सब्सिडी देने की व्यवस्था है, ताकि ई वाहनों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ सके।
यह सब्सिडी दोपहिया वाहनों पर पांच हजार रुपये और चार पहिया वाहनों पर एक लाख रुपये है। अभी तक इलेक्ट्रिक वाहन खरीद पर छूट सिर्फ एक साल के लिए थी, जो अक्टूबर 2023 में खत्म हो गई थी।
राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण एवं गतिशीलता नीति-2022 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इसके मुताबिक, दोपहिया और चार पहिया वाहनों को सब्सिडी का लाभ अक्टूबर 2027 तक मिलेगा।