सरकार ने देश में जहाज निर्माण क्षमता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए पोत निर्माण वित्तीय सहायता स्कीम और पोत निर्माण विकास स्कीम के दिशानिर्देशों को अधिसूचित कर दिया है।
पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि इन दिशानिर्देशों से घरेलू स्तर पर जहाज निर्माण को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे बड़े पैमाने पर निवेश बढेगा और वैश्विक स्तर पर भारत की समुद्री ताकत मजबूत होगी।