सरकार ने वस्त्र उद्योग के लिए उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन -पी.एल.आई. योजना के तहत नए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दी है।
वस्त्र मंत्रालय ने बताया कि ऐसा पिछले वर्ष अगस्त में आवेदन पोर्टल के फिर से खुलने के बाद से वस्त्र कंपनियों द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत करने की महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया के मद्देनजर किया गया है।
मंत्रालय ने यह भी कहा कि यह निर्णय देश के वस्त्र क्षेत्र में निवेशकों के विश्वास को बढ़ाता है। इसका लक्ष्य पात्र आवेदकों को अतिरिक्त समय देकर व्यापक भागीदारी को बढ़ावा देना है।