जनवरी 18, 2026 6:15 अपराह्न

printer

सरकार ने न्यूनतम मजदूरी के निर्धारण के भ्रामक वीडियो का किया खंडन

सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे उस वीडियो का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया है कि विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन अधिनियम (ग्रामीण) के अंतर्गत न्यूनतम मजदूरी का निर्धारण नहीं किया जाएगा।

पत्र सूचना कार्यालय -पीआईबी की तथ्य जांच इकाई ने बताया है कि यह दावा भ्रामक है। इकाई ने कहा कि श्रमिकों को दी जाने वाली मजदूरी में कोई कमी नहीं की जाएगी और रोजगार की कानूनी गारंटी पहले की तरह जारी रहेगी। पीआईबी ने नागरिकों से सटीक जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने का आग्रह किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला