मार्च 14, 2026 10:19 अपराह्न

printer

सरकार ने कैप्टिव विद्युत संयंत्रों को मजबूत करने के लिए विद्युत नियमों में संशोधन किया

सरकार ने कैप्टिव विद्युत संयंत्रों के ढांचे को मजबूत करने और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए विद्युत नियमों में संशोधन किया है। विद्युत मंत्रालय ने बताया है कि कैप्टिव विद्युत संयंत्रों को नियंत्रित करने वाले ढांचे में अधिक स्पष्टता के लिए विद्युत (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए गए हैं। यह विद्युत नियम, 2005 के नियम 3 में संशोधन करता हैं। इसका उद्देश्य स्वामित्व और उपभोग से संबंधित वैधानिक सुरक्षा उपायों को बनाए रखते हुए कैप्टिव उत्पादन प्रावधानों के कार्यान्वयन में स्पष्टता प्रदान करना है। यह संशोधन सुनिश्चित करता है कि कैप्टिव उपयोगकर्ताओं पर लगने वाले शुल्क और नियम अधिक पारदर्शी और तर्कसंगत हों।